फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालियों की रकम डकारने वालों पर होगी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। स्वच्छ भारत मिशन के तहत बनवाए जा रहे शौचालयों की जांच स्वस्छ भारत मिशन के एक्सपर्ट ने नगर पालिका कर्मचारियों के साथ मिलकर शुरू कर दी है। उन्होंने चेतावनी दी कि जो लोग पैसा लेने के बावजूद शौचालय नहीं बनवा रहे हैं। उन्हें नोटिस भेजकर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। इसके बाद दिए गए पैसों की भी रिकवरी होगी।
विज्ञापन



स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर पालिका क्षेत्र में 7000 से ज्यादा शौचालय का निर्माण होना है लेकिन अभी तक 412 ही शौचालय बन सके हैं। शौचालय निर्माण में तेजी लाए जाने के लिए स्वच्छ भारत मिशन के तहत लखनऊ से भेजे गए एक्सपर्ट कार्तिकेय शर्मा ने शौचालय की जांच करना शुरू कर दी है। शुक्रवार को उन्होंने सफाई निरीक्षक जगदीशचंद्र के साथ मोहल्ला नक्कारचियान, शमसेर खानी, गढ़ी जान अली, बहादुरगंज और


नगला कन्हई में जांच की। एक्सपर्ट ने बताया कि इन मोहल्लों में 40 लाभार्थियों के खाते में पहली किश्त 4000 की भेजी गई थी। करीब 20 घरों में शौचालय बनते मिले। जिन लोगों ने शौचालय बनवाने शुरू नहीं किए। उन्हें
विज्ञापन



शौचालय बनवाने के लिए कहा गया है। इसके बाद उन्हें नोटिस भेजा जाएगा। फिर भी लाभार्थी ने शौैचालय बनाना न शुरू किया तो रिपोर्ट दर्ज कराकर शौचालय के लिए उनके खातों में भेजे गए 4000 रुपये की रिकवरी करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2018 तक शौचालय का लक्ष्य पूरा करने के शासन के आदेश हैं। एक माह तक शौचालयों की जांच चलेगी।
विज्ञापन



शौचालय का पैसा डकारने वालों पर होगी रिपोर्ट
चेतावनी के बावजूद शौचालय न बनाने पर रिकवरी भी होगी
स्वच्छ भारत मिशन के एक्सपर्ट ने शौचालयों की जांच की शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें