अमृतपुर। राजेपुर ब्लॉक के गांव आसमपुर के प्रधान और पंचायत सचिव ने महिला को मृत दर्शाकर आवास रद करा दिया। महिला की शिकायत पर डीएम ने तहसील प्रशासन को जांच के निर्देश दिए हैं।
राजेपुर ब्लॉक क्षेत्र के गांव आसमपुर के निवासी शकुंतला देवी पत्नी रक्षपाल का आवास मंजूर हुआ था। महिला का आरोप है कि वोट न देने के कारण प्रधान रामपाल ने उसका आवास कटवा दिया। उन्होेंने कहा था कि तुम्हें आवास नहीं मिलने देंगे। इसकी शिकायत शकुंतला ने तहसील दिवस में की थी। जिसकी जांच पंचायत सचिव अश्वनी यादव की दी गई थी लेकिन उन्होंने प्रधान की मिलीभगत से शकुंतलता को मृत दिखाकर रिपोर्ट तहसील में
लगा दी। इस संबंध में महिला ने चार दिन पहले फतेहगढ़ जाकर जिलाधिकारी कार्यालय में शिकायत दी थी। महिला ने बताया कि वह पति के साथ झोपड़ी में रहती है। डीएम मोनिका रानी ने अमृतपुर तहसील प्रशासन को जांच के आदेश दिए हैं। तहसीलदार भूपेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच नायब तहसीलदार को दी गई है। जांच के बाद रिपोर्ट डीएम को भेजी जाएगी। सचिव अश्वनी यादव का कहना है कि महिला झूठा आरोप लगा रही है।
महिला को मृत दिखा रद कर दिया आवास
पीड़ित ने की डीएम ने शिकायत, जांच के आदेश
अमर उजाला ब्यूरो