फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में दो दोस्त डूबे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मानीमऊ (कन्नौज)। बुधवार को गंगा में नहाते समय तीन दोस्त डूब गए। गोताखोरों ने एक युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि एक घंटे बाद दो के शव मिले।

मूलरूप से उन्नाव के बांगरमऊ थाना क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर निवासी अनुज कश्यप (25) पुत्र पप्पू कश्यप और बृजेश कश्यप (22) पुत्र रामकुमार परिवार के साथ दिल्ली में रहते हैं। दो दिन पूर्व दोनों दोस्त अपने पैतृक गांव आए थे। बुधवार को गांव निवासी मनीष कुमार पुत्र धर्मेंद्र के साथ बाइक से महादेवी घाट कन्नौज स्नान करने आए थे। घाट पर नहाते समय अचानक बृजेश का सीढ़ियों से पैर फिसल गया और वह तेज पानी की धारा में बहने लगा। उसे बचाने के प्रयास में
विज्ञापन


अनुज और मनीष भी डूबने लगे। चीख पुकार सुनकर पहुंचे गोताखोरों ने मनीष को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि अनुज और बृजेश गंगा की धारा में लापता हो गए। कोतवाली प्रभारी एके सिंह ने गोताखोरों से अनुज और बृजेश की तलाश कराई। करीब एक घंटे बाद गोताखोरों ने अनुज और बृजेश के शवों को गहरे पानी में खोजकर बाहर निकाला। पुलिस अधीक्षक हरीश चंदर ने बताया कि गंगा में डूबकर मरने वाले युवकों के परिजनों को सूचना दे दी गई।
विज्ञापन



गंगा में तीन दोस्त डूबे, दो की मौत
गोताखोरों ने एक को सुरक्षित बचाया, दो के शव ढूंढे
दिल्ली में रह रहे दो दोस्त उन्नाव पैतृक गांव आए थे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें