फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताबड़तोड़ फायरिंग कर डकैत ने फैलाई दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। कुख्यात डाकू बलखड़िया के मारे गए स्थान पर उसके शागिर्द पांच लाख तीस हजार के इनामी डाकू बबुली कोल ने गैंग के साथ पहुंचकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर डाकू को श्रद्धांजलि दी। बुधवार तड़के किहुंनिया के जंगल में अचानक गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के गांव वाले भयभीत हो गए।
विज्ञापन


बहिलपुरवा थानाक्षेत्र के किंहुनिया जंगल में बुधवार तड़के गोलियों की तड़तड़ाहट गूंज उठा। जिससे आसपास गांव के लोग डर गए। जानकारी के अनुसार लगभग एक दर्जन से अधिक गैंग के सदस्याें के साथ डाकू बबुली कोल ने एक घंटे तक जंगल में रहकर उस स्थान पर पहुंचे जहां 5/6 जुलाई 2015 को पांच लाख का इनामी डाकू बलखड़िया को गोली मारा गया था।

तब बलखड़िया गैंग का सरदार था और बबुली उसका दाहिना हाथ। उसी स्थान पर डाकुओं ने अगरबत्ती आदि जलाकर फायरिंग कर अपने सरदार को श्रद्धांजलि दी। भयभीत ग्रामीणाें ने बताया कि अच्छा हुआ कि इसके बाद गैंग गांव की ओर नहीं आया और चला गया।
विज्ञापन


इस बारे में बताया जा रहा है कि मंगलवार की रात इस गैंग की लोकेशन किंहुनिया जंगल की ओर तो थी, लेकिन बारिश होने से पुलिस वहां तक नहीं पहुंच सकी। पुलिस के अनुसार इस गैंग का भी जल्द ही खात्मा किया जाएगा।
विज्ञापन


-डाकू के शागिर्द 5.30 लाख के इनामी बबुली कोल ने की फायरिंग
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें