फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बुखार के 140 रोगी मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



कानपुर। मुख्य चिकित्साधिकारी ने शनिवार को कल्याणपुर ब्लॉक के चैनपुरवा का निरीक्षण किया। यहां बुखार के 70 रोगी मिले। सभी के सैंपल जांच के लिए भेजकर परामर्श और दवाएं दी गईं। सीएमओ ने स्वास्थ्य अधिकारियों को क्षेत्र की निगरानी करने और लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कल्याणपुर की टीम ने प्राथमिक विद्यालय कांशीराम नगर, कटरी शंकरपुर सराय में स्वास्थ्य शिविर लगाकर 140 रोगियों का इलाज किया। भगवानदीन का पुरवा में 35, चैनपुरवा में 70 और कटरी शंकरपुर सहाय में 35 रोगी मिले। सीएमओ डॉ. हरिदत्त नेमी ने बताया कि अभी तक डेंगू या मलेरिया का रोगी नहीं मिला है। बुखार के रोगियों को बचाव की सलाह दी गई है। क्षेत्र में अब बाढ़ का पानी कम होते ही फॉगिंग और सफाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें