इटावा। महेवा ब्लॉक क्षेत्र के एक दर्जन ग्राम पंचायतों के 50 किसानों को उत्तराखंड स्थित पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के भ्रमण पर भेजा गया है। गुरुवार को कृषि विभाग की ओर से बस में बैठाकर भेजे गए। इस किसानों को उप कृषि निदेशक एके सिंह ने ब्लॉक कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
सिंह ने बताया कि यह किसान वहां उन्नतशील बीजों कृषि, प्रजातियों व नई विधियों आदि को समझेंगे अटल वोमेन एंड रूरल डेपलपमेंट सोसाइटी (अवार्ड्स) के सचिव सुमित कुमार के संयोजन में ब्लॉक क्षेत्र महेवा के वीरपुर ,जगमोहनपुर, आनेपुर व महेवा आदि ग्रामों के किसान क्लबों के समन्वयक व उनके सहायक समेत 50 किसानों को तीन दिन के भ्रमण पर उत्तराखंड स्थित गोविन्द बल्लभ पंत कृषि विश्व विद्यालय पंत नगर भेजा गया है। इस दौरान प्रधान संघ के जिला अध्यक्ष राजेन्द्र ऋषीश्वर आदि लोग मौजूद रहे।