फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्वजारोहण के दौरान कालेज में फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
उमर्दा(कन्नौज)। गणतंत्र दिवस पर छात्राओं से छेड़खानी के बाद शोहदों ने कालेज में ध्वजारोहण के दौरान फायरिंग कर दी। इससे भगदड़ मच गई। दहशत में आकर छात्र और छात्राओं ने भाग कर जान बचाई। कालेज की प्रबंधक ने तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। आरोपियों के खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज है।
विज्ञापन

उमर्दा कस्बा स्थित एक इंटर कालेज में पढ़ने वाले छात्राओं के साथ कई दिनों से कुछ युवक छेड़खानी कर रहे है। शनिवार सुबह कालेज जाते समय युवकों ने रास्ते में छात्राओं से छेड़खानी की। विरोध करने पर एक छात्र को भी शोहदों ने पीट दिया था। बात जब कालेज प्रबंधन तक पहुंची तो नितीश कुमार पुत्र जितेंद्र निवासी बघेलेपुर्वा, अभिराम पाठक पुत्र राजेंद्र निवासी उमर्दा, हिमांशु यादव पुत्र विनोद निवासी कुंवरपुर ध्वजारोहण के दौरान कालेज पहुंच गए और फायरिंग शुरू कर दी। इससे कालेज में दहशत फैल गई। कालेज की प्रबंधक की तहरीर पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इससे पहले भी आरोपियों के खिलाफ ठठिया और इंदरगढ़ थाना में आपराधिक मामले दर्ज हुए है। एएसपी केशव चंद्र गोस्वामी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें