फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगें पूरी होने के बाद ही खत्म होगी हड़ताल : जिलाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। सहकारी समितियों के कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर चल रहे हैं। इससे समितियों में ताला लटक रहे हैं। बुआई के समय यह हड़ताल किसानों के लिए मुसीबत साबित हो रही है। गुरुवार को कर्मचारियों ने माती विकास भवन परिसर में धरना दिया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश सहकारी समिति कर्मचारी संघ के प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर सभी कर्मचारी हड़ताल कर रहे हैं। हड़ताल में समितियों के सचिव प्रभारी सचिव आंकिक लिपिक चपरासी चौकीदार आदि सभी कर्मचारी शामिल हैं। संगठन की मांगे हैं कि सहकारी समितियों के कर्मचारियों को राज्य कर्मचारियों की भांति राजकीय कोष से नियमित वेतन भुगतान किया जाए। समिति के वर्तमान व सेवानिवृत्त कर्मचारियों व सचिवों का बकाया वेतन भुगतान किया जाए। जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि समितियों के कर्मियों को कोई भविष्य निधि बीमा पेंशन आदि की सुविधा नहीं मिलती हैै, ऐसे में कर्मियों को दो वर्ष का सेवा विस्तार देते हुए सेवानिवृत्त करने की तिथि 62 वर्ष की जाए। कर्मचारियों ने विकास भवन परिसर में धरना दिया। कर्मचारियों ने कहा कि उनकी मांगें पूरी करने के बाद ही हड़ताल खत्म की जाएगी। इस मौके पर शिव कुमार शर्मा, मनोज अवस्थी, सुरेश प्रताप सिंह, राजकुमार, विजय सिंह, महेंद्र पाल सिंह, संजय यादव, सुभाष यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें