फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान की करंट की चपेट में आकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शिवराजपुर(कानपुर)। खेतों में पशुओं का चारा लेने गए किसान टूटे पड़े हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। आसपास खेेतों में काम कर रहे जब तक ग्रामीणों ने किसान को बचाने का प्रयास किया, तब तक उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

एसओ त्रदीप सिह ने बताया की कियोना ग्राम पंचायत के गांव ईश्वरीपुरवा निवासी जय नारायण पुत्र मेवालाल रविवार सुबह खेतों पर पशुओं के लिए चारा लेने गए थे। तभी एचटी लाइन की चपेट में आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि खेत में शनिवार की रात हाईटेंशन बिजली तार टूटकर लोहे कटीले तारों पर गिर गया था, जिसकी चपेट में आने से जयनारायण की मौत हुई है। विद्युत विभाग के जेई सुमित कुमार ने पीड़ित को शासन की ओर से मिलने वाले लाभ दिलाने का आश्वासन दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें