फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक से रुपये निकालकर लौट रही महिला से लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्हौर (कानपुर)। कस्बे की कानपुर क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक से धन निकासी कर घर लौट रही महिला से बाइक से आए बदमाशों ने नोटों के बैग छीन लिया और भाग निकले। महिला के चीखने के बाद आसपास के लोग जब तक कुछ समझे बदमाश मौके से रफूचक्कर हो गए। आसपास के लोगों ने आनन-फानन में मामले की सूचना पुलिस को भी दी, लेकिन बाइक सवारों का कोई सुराग हाथ नहीं लग सका। महिला ने घटना की रिपोर्ट दर्ज करवाई।
विज्ञापन

बिल्हौर देहात ग्राम प्रधान पति चंद्रशेखर कटियार ने बताया कि मंगलवार की दोपहर त्रिवेणी गंज निवासी अनीता पत्नी महेश कुमार कस्बे के कानपुर ग्रामीण बैंक से 25 हजार रुपये निकाल कर घर लौट रहीं थी। बैंक से धन निकासी के बाद दोपहर करीब 3:30 बजे त्रिवेणी गंज पैदल लौट रहीं अनीता को एकाएक पीछे आए बाइक सवार दो बदमाशों ने तेज झपट्टा मारकर उनके रुपये से भरा बैग छीन लिया। एकाएक घटना से घबराई महिला ने चीखा-चिल्लाया भी लेकिन आसपास के लोग जब तक कुछ समझ पाते तब तक बाइक सवार बदमाश हरदेव बाबा रामलीला मैदान की ओर भाग निकले। कुछ युवकों ने पीछा करने का भी प्रयास किया, लेकिन बाइक सवारों का कोई पता नहीं लग सका। इंसपेक्टर ज्ञान सिंह ने बताया कि मामले की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस भेजी गई है, क्षेत्र में बदमाशों की धरपकड़ के लिए पुलिस पिकेट को सक्रिय किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें