फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन से लापता युवक का शव कुएं में मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कंथाथोक सेे तीन दिन से लापता किसान का शव उसके ही घर के बाहर स्थित कुएं में मंगलवार को पड़ा मिला।
विज्ञापन

ग्राम कंथाथोक निवासी शिवपाल उर्फ बड़े भैया (42) पुत्र भगवानदीन गांव में ही खेती करता था। वह शराब पीने का आदी था। शुक्रवार शाम को वह गांव में देखा गया था, लेकिन इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चला। परिवार में छोटा भाई छोटे है, लेकिन उसने इसकी जानकारी पुलिस को नहीं दी। मंगलवार सुबह शिवपाल के घर के आस-पास रहने वाले लोगों ने वहीं स्थित कुएं से बदबू आने की सूचना अन्य ग्रामीणों को दी। देहात कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने पुलिस कर्मियों की मदद से कुएं से शव बाहर निकला। उसकी शिनाख्त शिवपाल के रूप में की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ सिटी विजय कुमार राना ने बताया कि ग्रामीणों के मुताबिक शिवपाल अक्सर कुएं की मुंडेर पर ही बैठकर शराब पीता था। इस दौरान ही उसके कुएं में गिरने की आशंका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें