फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आश्रय योजना के आवासों का करें इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। जिला नगरीय विकास अभिकरण की आश्रय योजना का लाभ अभी गरीबों को मिलने वाला नहीं। योजना में बन रहे भवनों का अभी तक सिर्फ 75 फीसदी काम हो पाया है। निर्माण पूरा करने की अवधि खत्म होने वाली है। इन आवासों के आवंटियों को अगले सत्र के अंत तक योजना का लाभ मिलने की उम्मीद है।

डूडा की आश्रय योजना के तहत जिले में बहुमंजिली कालोनी का निर्माण कराकर 84 छत विहीन गरीबों को आवास आवंटित करने के लिए काम शुरू किया था। शासन ने 2015-16 में 4.58 करोड़ की धनराशि स्वीकृत कर कार्यदायी संस्था सीएनडीएस को आवंटित की थी।
विज्ञापन


नेशनल हाईवे किनारे सहायक संभागीय कार्यालय के बगल में आवासों का निर्माण शुरू कराया था। शुरूआत में जमीन का विवाद होने के कारण करीब छह महीने तक निर्माण बाधित था। इसके बाद निर्माण स्वीकृत हुआ। भवनों का निर्माण पूरा कराने की अवधि जून 2018 तय है, लेकिन अभी तक आवासों का निर्माण 75 फीसदी पूरा हो पाया है।

आवासों का निर्माण शुरू होते ही प्रशासन ने आवंटन प्रक्रिया पूरी कर दी थी। इसके लिए 116 आवेदक चिह्नित किए गए थे। इन सभी से 5000 रुपये का बैंक ड्राफ्ट आवेदन के साथ पहले ही जमा कराया जा चुका है। दो साल से इंतजार कर रहे आवंटियों को तय समय में आवास मिलना मुश्किल है, क्योंकि आवासों के बाद जलापूर्ति व्यवस्था और संपर्क मार्ग का निर्माण कराने का जिम्मा कार्यदायी संस्था का है।
विज्ञापन


डूडा के परियोजना अधिकारी अजय शुक्ला का कहना है कि आवासों का निर्माण प्रगति पर है। इधर, मौरंग की कमी के कारण आवासों का निर्माण प्रभावित जरूर हुआ था, लेकिन अब तक निर्माण 75 फीसदी पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें