फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान के दिन 15 किमी दायरे में स्कूल बंद रहेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

औरैया। जिला पंचायत अध्यक्ष के उप चुनाव के नामांकन के दौरान हुए बवाल को देखते हुए प्रशासन ने सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है। 22 अगस्त को मतदान एवं मतगणना होनी है। इसके मद्देनजर डीआईओएस ने जिला मुख्यालय के 15 किलो मीटर परिधि में आने वाले विद्यालयों को उस दिन बंद रखने का निर्देश दिया है। मतदान के दिन दिबियापुर -औरैया रोड सील रहेगा।

जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए मतदान एवं मतगणना 22 अगस्त को होगी। इस दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला मुख्यालय से 15 किलो मीटर तक की परिधि में आने वाले सभी प्राथमिक, जूनियर, इंटर कालेज एवं डिग्री कालेजों को बंद कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


रविवार को जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रप्रताप सिंह ने स्कूलों के सभी प्रधानाचार्यों पत्र भेजा है। उन्होंने कहा कि अगर मतदान के दिन कोई भी विद्यालय खुला पाया गया तो संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि 22 अगस्त को दिबियापुर रोड पूरी तरह से सील रहेगा।
विज्ञापन


वहां पर किसी भी वाहनों का आगमन नहीं हो सकेगा। नामांकन के दौरान सपाइयों की ओर से स्कूली बच्चों से भरी बसों पर हमला बोलने के बाद जिला प्रशासन सतर्क हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें