फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राथमिकता से होंगे कार्यकर्ताओं के काम

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। भाजपा ने सदर विधानसभा क्षेत्र के बूथ व सेक्टर प्रमुखों के साथ बैठक की। इसमें कई प्रमुखों ने शिकायत की है कि उनके गांव के विकास काम नहीं हो रहे हैं। बिजली पानी का संकट बढ़ गया है।
विज्ञापन


आरोप लगाया कि पार्टी के ही कई वरिष्ठ कार्यकर्ता जरूरत के समय फोन नहीं उठाते। इसके बाद सदर विधायक व जिलाध्यक्ष ने आश्वस्त किया कि कार्यकर्ताओं के काम प्राथमिकता से कराएं जाएंगे।

मुख्यालय के बस स्टैंड स्थित शृंगार पैलेस में सदर विधायक चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय व भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक जाटव की मौजूदगी में बूथ व सेक्टर प्रमुखों की बैठक हुई। लगभग तीन घंटे तक चली बैठक में कई बार कुछ कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि उनकी आवाज दबाई जा रही है।
विज्ञापन


भदेदू, हरदौली, रामपुर व चनहट के कार्यकर्ताओं ने असंतोष जताते हुए कहा कि अब बिजली पानी का संकट बढ़ गया है और इसमें सुधार कराने के लिए कहने पर कोई सुनवाई नहीं हो रही। जिस पर सदर विधायक व जिलाध्यक्ष ने कहा कि समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। जिस कार्यकर्ता की शिकायत हो, वह सीधे जनप्रतिनिधि या पदाधिकारी से मिले।

केंद्र व प्रदेश सरकार लगातार हर वर्ग के हित की योजनाएं चला रही है। इसका गांव गांव प्रचार प्रसार किया जाए। इस मौके पर तीरथ तिवारी, दिनेश तिवारी, सुशील द्विवेदी, पंकज अग्रवाल, जय विजय सिंह, लवकुश चतुर्वेदी व रामसागर चतुर्वेदी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें