फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायरिया से मासूम समेत दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

उन्नाव। संक्रामक रोगों का कहर दिनों-दिन बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को डायरिया से मासूम सहित दो की मौत हो गई। वहीं 11 डायरिया व बुखार पीड़ित मरीज भर्ती हुए। उमस व तेज धूप से संक्रामक रोगों का कहर बढ़ता जा रहा है। डायरिया से लगातार मरीजों की मौत हो रही है। बुधवार को भी एक वृद्धा की डायरिया से मौत हो चुकी है।


बीघापुर थानाक्षेत्र के सिकंदरपुर करन निवासी कलावती (70) को उल्टी दस्त आने पर परिजनों ने बुधवार देर शाम जिला अस्पताल लाए थे। यहां देर रात वृद्धा ने दम तोड़ दिया। वहीं अजगैन के मुर्तजानगर निवासी रावेंद्र का बेटा हर्षित (4 माह) को उल्टी दस्त होने पर गुरुवार सुबह साढ़े आठ बजे परिजन जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया था। एक घंटे इलाज चलने के बाद बच्चे ने
विज्ञापन



दम तोड़ दिया। वहीं जिला अस्पताल में बुखार से गंगाघाट निवासी रानी (55) पत्नी इल्तशाम, शहर के राजेपुर निवासी आर्यन (2) पुत्र पंकज, पीतांबर नगर मोहल्ला निवासी शुभम (5) पुत्र रामकृष्ण, काशीराम कालोनी के पीयूष (2 माह) पुत्र पवन, माखी के रहीश (26) पुत्र इंद्रीश व फतेहपुर चौरासी के कटीधरा के अनुपम (8) पुत्र जयशंकर के अलावा डायरिया से आसीवन निवासी शिवमोहन
विज्ञापन



पुत्र मोतीलाल, गौरव (2 माह) पुत्र राहुल बांगरमऊ, कोतवाली के ईदगाह निवासी अतीक (10 माह) पुत्र आशिक, इंद्रानगर के आकाश (12) पुत्र जगदेव, आदर्श नगर के प्रेमकुमार (70), अनूप कुमार (55), धर्मेंद्र (55), विमला (56) के अलावा गंगाघाट पिपरी के इशिका (4 माह) पुत्र विजय को परिजनों ने भर्ती कराया है। बुधवार को शहर के सिकंदरपुर सरोसी निवासी शिवकांती (70) पत्नी उदयशंकर की डायरिया से मौत हो चुकी है।


संक्रामक रोगों का कहर, मासूम सहित दो की मौत
24 घंटे में डायरिया व बुखार के 18 मरीज भर्ती
दिनों दिन बढ़ता जा रहा संक्रामक रोगों का कहर


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें