फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटेदारों के खिलाफ मोर्चा खोला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हमीरपुर। विकासखंड सभागार में प्रधान संघ की बैठक हुई। इसमें एआरओ पर कोटेदारों से साठगांठ कर खाद्यान्न वितरण में मनमानी का मुद्दा उठाया गया। बैठक के बाद संघ ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इसमें समस्याओं का निदान न होने पर 25 जुलाई से तहसील में धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी है।

चंडौत प्रधान कुंवर बाई की अध्यक्षता में बैठक हुई। प्रधान ने कहा कि एआरओ के पद पर तैनात पूर्ति निरीक्षक की कोटेदारों से साठगांठ होने के कारण कोटेदार अनाज वितरण में धांधली कर रहे हैं और वितरण प्रमाण पत्र भी प्रधानों से सत्यापित नहीं करा रहे हैं। यह भी कहा गया कि प्रधानों की शिकायत पर कोटेदारों के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन


बैठक में एआरओ को सरीला से हटाने की मांग की गई। इसके बाद एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि कार्रवाई न होने पर संघ 25 जुलाई से एआरओ के विरुद्ध तहसील में धरना-प्रदर्शन करेगा।
विज्ञापन


इस मौके पर चंद्रप्रभा भेड़ी डांडा, महेश्वरी प्रधान, रामकुमार इंद्रपुरा, इल्मात छेड़ी बेनी, दृगपाल हरसुंडी, राधा देवी बसरिया सहित दो दर्जन प्रधान मौजूद रहे। एआरओ डॉ. राकेश ऋषभ के मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनका फोन स्विच ऑफ बताता रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें