फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने जहर खाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। ग्राम सिजहरी में शादी समारोह में गए दंपति से किसी ने भोजन के लिए नहीं पूछा। इससे खुद का अपमान समझ पति-पत्नी घर लौट आए। घर में खाना बनाने को लेकर उनमें कहासुनी हुई। इसके बाद महिला ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


सिजहरी क्षेत्र में मंगलवार की रात एक शादी समारोह था। राजू अहिरवार को भी निमंत्रण मिला था। निमंत्रण में राजू और उसकी पत्नी राजाबाई (45) शामिल होने पहुंचे, लेकिन किसी ने भी उन्हें खाना व पानी के लिए नहीं पूछा। कुछ देर रुकने के बाद पति-पत्नी अपना अपमान समझकर घर लौट आए।

घर आने पर राजू ने अपनी पत्नी से खाना बनाने के लिए कहा, लेकिन अपमान से आहत राजाबाई ने खाना बनाने व खाने से मना कर दिया। इसको लेकर दोनों में कहासुनी हो गई।
विज्ञापन


इसके बाद महिला ने जहर खा लिया। बुधवार सुबह जब महिला देर तक नहीं जगी तो पति को आशंका हुई। उसने जाकर देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी।

घटना की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के पति ने थाने में तहरीर देकर बताया कि निमंत्रण में अपमान होने और घर पर आकर खाना बनाने की बात कहने पर महिला ने यह कठोर कदम उठाया है।
विज्ञापन


-सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम भेज, जांच शुरू की
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें