फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोलप्लाजा पर कंटेनर चालकों से अभद्रता, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कानपुर देहात।
रविवार को टोल प्लाजा पर कंटेनर चालकों को उगाही का विरोध करना महंगा पड़ गया। टोल कर्मियों ने चालकों से अभद्रता के साथ मारपीट का भी प्रयास किया। उधर, टोल के एजीएम मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि किसी भी प्रकार की उगाही नहीं हो रही है। कंटेनर ओवरलोड होने के कारण निकालने में दिक्कत हो रही थी। इसी लेकर विवाद किया गया है।
लुधियाना के मरसाड़ा निवासी कंटेनर चालक मो. बसीर ने बताया कि फैजाबाद विद्युत उपकरण लादकर जा रहा है। टोल पर तीन दिन से उसकी गाड़ी रोक रखी गई है। उससे 5 हजार रुपये अवैध रूप से मांगे जा रहे हैं। इस अवैध वसूली का विरोध करने पर टोल प्लाज के कर्मी सुधीर व एक अन्य कर्मचारी ने अभद्रता करने के साथ मारपीट का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित मो. बसीर ने अकबरपुर कोतवाली में टोल कर्मी सुधीर व अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। एसपी के निर्देश पर मुकदमा दर्ज किया गया। इस मामले में कोतवाल संजय कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।

- अवैध वसूली का विरोध करना महंगा पड़ा
- कंटेनर चालक ने अकबरपुर कोतवाली में दी तहरीर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें