फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईस्कूल में फेल होने पर छात्रा ने फांसी लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शमसाबाद। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में फेल होने पर छात्रा ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। इस पर पुलिस ने पंचनामा भर शव परिजनों को सौंप दिया।

गांव असगरपुर निवासी जयसिंह पाल की चार पुत्रिया हैं। इसमें सबसे छोटी पुत्री पिंकी (14) ने हाईस्कूल की परीक्षा दी थी। दो दिन पहले परीक्षा का परिणाम निकला तो वह फेल हो गई। परिजनों के मुताबिक इससे दुखी होकर वह दो दिन से खाना नहीं खा रही थी। रविवार को गांव में हो रहे सत्संग में शामिल होने के लिए मां व परिवार के अन्य लोग गए थे।
विज्ञापन


दोपहर करीब 1 बजे पिंकी ने कमरे की छत के कुंडे पर दुपट्टा से फांसी का फंदा बनाया और लटक गई। मां सुरजा देवी सत्संग से लौटकर घर आई तो कमरे में पुत्री को फांसी पर लटका देखा। शोरशराबा पर परिजन व गांव के लोग एकत्र हो गए।
विज्ञापन


सूचना पर दरोगा रवेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को फंदे से नीचे उतारा और पंचनामा भरा। दरोगा रवेंद्र सिंह ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया था। इस कारण शव परिजनाें को सौंप दिया गया। मां सुरजा देवी ने बताया कि पुत्री सरनाम सिंह इंटर कालेज मंझना में पढ़ती थी।

घर पर थी अकेली, परिजन गांव में हो रहे सत्संग में गए थे
पुलिस ने पहुंच कर शव को उतारा, पंचनामा के बाद सौंपा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें