घायल को ले जाते स्थानीय लोग, घायल बच्ची
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के कन्नौज जिले में अलग-अलग सड़क हादसों में रविवार को 13 लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अलग- अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया। जीटी रोड पर टेंपो पलटने से हादसे में तीन महिलाओं समेत आठ यात्री घायल हो गए। एक्सप्रेस वे पर हुए दो हादसों में चार लोग घायल हुए।
जीटी रोड पर रविवार दोपहर गुरसहायगंज से सवारियां लेकर आ रह टेंपो श्यामनगला गांव के मोड़ के पास पलट गया। टेंपो में बैठे छोटे लाल (55) पुत्र छेदा लाल, रामा (11) निवासी ग्राम तिलवन, हरदोई, विकास सविता (20) वर्ष पुत्र सर्वेश सविता, रामशरण (25 ) पुत्र वंशीलाल निवासी ग्राम माछा, रीता अवस्थी (50) पत्नी राजेश अवस्थी, आमना (48) पत्नी नईमुद्दीन, ऊषा (51) पत्नी उमेश बाथम निवासी ग्राम कूलापुर, थाना कन्नौज, शशि (35) पत्नी गोविंद निवासी गांव लालपुर आदि गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस टेंपो चालक को कोतवाली ले गई।
छिबरामऊ में फर्रुखाबाद चौराहे के पास तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल में टक्कर मार दी। जिससे सरैया गांव निवासी साइकिल सवार रामऔतार (61) गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक सवार युवक उन्हें उपचार के लिए सौ शैय्या अस्पताल ले गया।
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर प्राणनगला के समीप टायर फटने से एक कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में कार सवार लखनऊ के त्रिवेणी नगर निवासी उत्तम पुत्र शिव कुमार और संजय अग्रवाल पुत्र कैलाशचंद्र घायल हो गए। दोनों कार से दिल्ली जा रहे थे। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से रेफर कर दिया गया। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर ही थाना तालग्राम के मछैया के समीप एक ट्रक डिवाइडर से टकरा गया। हादसे में आगरा के डावली निवासी ट्रक चालक भारत सिंह (42) पुत्र महावीर सिंह व मथुरा कारवां निवासी हेल्पर अजीत (23) घायल हो गए। ट्रक बीकानेर से बिहार जा रहा था। दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया।