फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू का कहर: 'टाइगर' के डंक से छह और मौतें, अब तक 35 की गई जान, देखें अस्पतालों की स्थिति

Sun, 03 Nov 2019 01:03 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
डेंगू का कहर - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में डेंगू का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा। दो बच्चियों, एक बच्चे समेत छह और लोगों की डेंगू से मौत हो गई। इस तरह अब तक डेंगू से 35 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा डेंगू और बुखार से पीड़ित सैकड़ों लोग रोजाना अस्पतालों में भर्ती हो रहे हैं। डेंगू फैलाने वाले मच्छर को टाइगर मच्छर (एडीज मच्छर) भी कहते हैं।
 
उर्सला, हैलट के अलावा निजी नर्सिंगहोम में भी जगह नहीं बची है। कुलवंती में तो सोफे और टीनशेड के कमरे में मरीजों को लिटाकर इलाज किया गया। कई ऐसे निजी अस्पताल हैं, जिनमें ट्रालियों, स्ट्रेचरों में मरीजों को लिटाकर इलाज किया गया।
विज्ञापन

2 of 5
डेंगू का कहर - फोटो : अमर उजाला
कल्याणपुर के पनेशिया अस्पताल में भर्ती मासूम रुद्राक्ष (05) की रविवार सुबह मौत हो गई। दो-तीन दिन पहले उसे बुखार आया था। एक अस्पताल से उसे आईसीयू की सुविधा वाले अस्पताल में ले जाने को कहा गया। शनिवार रात ही पनेशिया में भर्ती किया गया था।

रविवार को श्यामनगर के एक निजी अस्पताल में डेंगू पीड़ित अंजली उर्फ लाली (13) की मौत हो गई। ग्राम गैजामऊ, रूरा (कानपुर देहात) निवासी नरेंद्र ने बताया कि उनकी बेटी अंजली एक महीने से श्यामनगर में मामा सुनील के घर में थी। एक सप्ताह पहले उसे तेज बुखार आया।
विज्ञापन

3 of 5
डेंगू का कहर - फोटो : अमर उजाला
एक डॉक्टर को दिखाया गया पर आराम नहीं मिलने पर उसे नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया। जांच में डेंगू की पुष्टि हुई थी। इसी तरह न्यू शिवली रोड निवासी शिवनारायण (68) को तीन दिन से बुखार आ रहा था। मोहल्ले के डॉक्टर ने इलाज के दौरान जांच कराकर डेंगू होने की बात कही।

हालत बिगड़ने पर रविवार को उन्हें गंभीर हालत में कल्याणपुर के एक नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मृत्यु हो गई। पहाड़पुर निवासी जानकी (35) की नौबस्ता के एक नर्सिंगहोम में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि जानकी को एक हफ्ते से बुखार था।

4 of 5
डेंगू का कहर - फोटो : अमर उजाला
जांच में डेंगू की पुष्टि हुई थी। उनका प्लेटलेट्स काउंट 11000 से नीचे आ गया था। डॉक्टरों ने उन्हें चार यूनिट प्लेटलेट्स भी चढ़ाया पर शनिवार देर रात मौत हो गई। गदियाना निवासी हैदर अली (57) को कई दिनों से बुखार था। मोहल्ले में डॉक्टर को दिखाया पर आराम मिलने के बजाय उल्टियों के साथ खून आने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डेंगू का कहर - फोटो : अमर उजाला
हालत बिगड़ती देख परिजन उन्हें रामादेवी के पास स्थित एक नर्सिंगहोम में ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। नौबस्ता निवासी सात साल की बच्ची को रविवार सुबह डेंगू से हालत बिगड़ने पर किदवई नगर के-ब्लॉक स्थित मधुलोक नर्सिंगहोम में ले जाया गया, पर वहां पहुंचने से पहले ही उसकी मृत्यु हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें