कानपुर। राहुल शुक्ला ----------------- चर्च खोलने का निर्णय 30 जून को लिया जाएगा। कारण है कि कोरोनावायरस तेजी के साथ शहर में फैल रहा है। ऐसे में चर्च खोलना सही नहीं होगा। बैठक को संबोधित करते हुए पास्टर सोशल वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव पादरी डायमंड यूसुफ ने बताया कि 30 जून तक शहर भर के सभी धर्म स्थलों के बंद करने के फैसले जिला प्रशासन ने लिया था। जिसमें सभी धर्म गुरुओं की सहमति पाई गई थी। अब 30 जून को फिर फैसला लिया जाएगा। मसीह समाज के अधिकांश चर्च, पुरोहित एवं जिम्मेदार लोगों से सलाह मशवरा करने के उपरांत यह फैसला लिया गया है। हम सभी अपनी सामूहिक आराधना को न करके यथास्थिति ही रखेंगे। बावजूद इसके यदि कोई चर्च 30 जून के बाद खोलना चाहता है तो उनकी तैयारियों को देखते हुए जिला प्रशासन से उन चर्चों को आराधना करने की सूची पेश करेंगे। बैठक में पादरी डायमंड युसूफ, संदीप सोलोमन पादरी माइकल, पादरी अनिल वाली, पमनोज कुमार, राहुल जेम्स आदि रहे।