फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलिटेक्निक: दूसरे और चौथे सेमेस्टर के छात्रों को प्रमोट करने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी ऑल एडिशन के लिए खबर दिव्यांश सिंह। पॉलिटेक्निक: दूसरे और चौथे सेमेस्टर के छात्रों को प्रमोट करने की तैयारी -फाइनल ईयर के छात्रों की परीक्षा पर हो रहा विचार संवाद न्यूज एजेंसी कानपुर। प्रदेश के पॉलिटेक्निक संस्थानों में दूसरे और चौथे सेमेस्टर के छात्रों को बिना परीक्षा दिए ही अगले सेमेस्टर में प्रमोट किए जाने की तैयारी चल रही है। प्राविधिक शिक्षा बोर्ड को प्रस्ताव बनाकर भेज दिया गया है। अब इस फैसले पर बोर्ड की अंतिम मुहर लगना बाकी है। वहीं अंतिम सेमेस्टर और अंतिम वर्ष के छात्र छात्राओं के परीक्षा को लेकर विचार किया जा रहा है। अंदर खाने में चर्चा है उनको भी प्रमोट ही कर दिया जाएगा। निदेशक प्राविधिक शिक्षा मनोज कुमार ने बताया दूसरे और चौथे सेमेस्टर के छात्रों को प्रमोट उनके पिछले परीक्षा के परिणाम और ऑनलाइन वायवा के जरिए किया जाना है। इस बात का प्रस्ताव बनाकर बोर्ड में भेज दिया गया है । आने वाले दिनों में होने वाली बैठक में इस पर अंतिम मुहर लगना बाकी है। वहीं अंतिम सेमेस्टर और वर्ष के छात्र छात्राओं की परीक्षा के लिए 27 जुलाई परीक्षा तिथि घोषित हो चुकी है। सूत्रों ने बताया विभाग अंतिम वर्ष और सेमेस्टर के छात्र छात्राओं को प्रमोट करने के कई विश्वविद्यालयों के कुलपति और शिक्षण संस्थानों के निदेशकों के साथ बैठक कर विचार कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें