फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अन्ना के चुनाव मैदान में आने चर्चाएं फिर तैरीं

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। पिछले लगातार दो लोकसभा चुनावों में जिले से किस्मत आजमा चुके अरुण शंकर शुक्ल उर्फ अन्ना के चुनाव लड़ने की चर्चाओं ने जिले के सियासी हलकों में अचानक खलबली मचा दी है।
विज्ञापन



रविवार दोपहर बाद सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा शुरू हुई कि कद्दावर नेता एकबार फिर जिले से लोकसभा चुनाव के मैदान में उतर सकते हैं। अन्ना शुक्ला की जिले के मतदाताओं में पैठ होने से लोगों में चर्चाओं का बाजार गर्म है। सियासतदान अभी चुनावी गुणाभाग में व्यस्त हो गए हैं।

पिछले दो लोकसभा चुनावों में अलग-अलग दलों किस्मत आजमा चुके अन्ना ने 2009 का चुनाव बसपा से लड़ा था। इस चुनाव में उन्हें 173384 वोट मिले थे। 2014 के चुनाव में वह सपा से प्रत्याशी थे। इस चुनाव में उन्हें 208661 वोट मिले। दोनों ही बार वह दूसरे नंबर पर रहे थे। अन्ना के एक बार फिर चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी में हैं। हालांकि किसी प्रमुख राजनीतिक दल ने अभी तक अन्ना को उम्मीदवार बनाने का आधिकारिक एलान नहीं किया है। इस खबर ने अचानक जिले की चुनावी हल्कों में खलबली मचा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- सोशल मीडिया की चर्चाओं से सियासी हलचल बढ़ी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें