फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसून... ------------- कानपुर के शहीदों ने कायम रखी वीरों की परंपरा

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर के शहीदों को नमन
विज्ञापन

-मोदी ने शहीद श्याम बाबू और दीपक पांडेय को किया याद
-कहा, यहां के बहादुरों ने कायम रखी वीरों की परंपरा
-नाना साहब, तात्या टोपे, झांसी की रानी की धरती है कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो
कानपुर।
कानपुर के शहीद जवानों को याद करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कानपुर ने वीरों की परंपरा को कायम रखा है। कानपुर की धरती नाना साहब, तात्या टोपे, झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की धरती है। स्वतंत्रता संग्राम की चिंगारियां यहां फूटी थीं। अब पुलवामा हमले में शहीद हुए कानपुर के जवान श्याम बाबू और बड़गाम हेलीकाप्टर क्रैश में शहीद दीपक पांडेय ने देश की रक्षा के लिए जो जज्बा दिखाया, उससे पूरे राष्ट्र का सिर गर्व से ऊं चा हो गया है।
विज्ञापन

मोदी ने कहा कि अपने जवानों की वीरता से यह बात साबित हो गई कि भारत में दम और जज्बा है। यह बड़े शर्म की बात है कि कुछ लोग सेना की वीरता पर सवाल उठा रहे हैं। ऐसे लोग स्वार्थी होकर यह काम कर रहे हैं। देश के साथ खिलवाड़ कर रहे हैैं। देश पर तनिक भी आंच ना आने पाए, यह जिम्मेदारी सभी दलों की है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान पर पूरी दुनिया का दबाव है। वह दूसरे देशों के सामने मुंह दिखाने लायक नहीं है। जिन वीर सैनिकों की बदलौत यह संभव हुआ है, उन्हें नमन है। प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार की कार्रवाई से आतंकी बौखलाए हैं। वे लोग भी बौखला रहे हैं, जिन्हें इन आतंकियों के माध्यम से दाना पानी मिलता है। हमें आगे भी इसी तरह हौसले के साथ सभी लड़ाइयां जीतनी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें