फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूएसडीए ने 50 मकानों को किया चिह्नित

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। शहर में बिना नक्शा पास किए बन रहे 50 मकानों को उन्नाव-शुक्लागंज विकास प्राधिकरण (यूएसडीए) के अधिकारियों ने चिह्नित किया है। चिन्हांकन का काम अभी जारी है। एक सप्ताह में इन सभी पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



शहर के अंदर व बाहर अवैध तरीके से तीन तीन मंजिला इमारतें खड़ी हो चुकी हैं। इसमें से कई बिल्डिंगें ऐसी हैं जिनसे मालिकों को महीने में लाखों रुपये का इनकम हो रही है। ऐसे बिल्डिंगों पर यूडीए ने नजरें टेढ़ी कर ली हैं। शहर के मोहल्ला पीडीनगर, पूरननगर, शिवनगर सहित कई ऐसे मोहल्ले हैं जहां बिना नक्शा पास मकानों को बनवाया गया है। यह बिल्डिंगें खड़ी हुए लगभग एक साल का समय होने वाला है लेकिन विभागीय अधिकारियों को इसकी भनक तक नहीं लगी।


यूडीए के सचिव पीके सिंह ने बताया कि अवैध निर्माण चिन्हांकन के लिए टीमों को लगाया गया है। अभी तक 50 भवनों का चिन्हांकन किया जा चुका है। जिनमें एक सप्ताह के अंदर कार्रवाई कराई जाएगी। बताया कि अभी शहर में 12 अवैध निर्माणों को सील किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-एक सप्ताह में अनाधिकृत निर्माणों को किया जाएगा सील
-अभी तक 12 अवैध भवन किए जा चुके हैं सील
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें