उरई। यूपी100 पुलिस के दो वर्ष पूर्ण होने पर गोष्ठी का आयोजन बुधवार को जेल रोड स्थित ईशा गार्डन में किया गया। इसमें दो वर्ष पूर्ण होने पर इसकी उपलब्धि व विशेषताओं पर एसपी ने जानकारी दी। दावा किया कि पांच मिनट में पहुंचती है यूपी 100 की गाड़ी।
दो वर्ष पहले सपा सरकार ने प्रदेश में कानून व्यवस्था व भय मुक्त समाज के उद्देश्य को लेकर यूपी डायल 100 पुलिस सेवा की थी। उद्देश्य था किसी भी घटना की सूचना पर तुरंत मौके पर पुलिस पहुंचे। पूरे प्रदेश में एक साथ शुरु हुई इस सेवा से जनता को तुरंत पुलिस पहुंचने का लाभ मिलने लगा और घटनाओं पर भी काफी हद तक अंकुश लगा।
बुधवार को ईशा गार्डन में आयोजित गोष्ठी में एसपी अरविंद चतुर्वेदी ने कहा कि पूरे जनपद में यूपी 100 पुलिस की 38 गाडिय़ां व बाइकें हैं। जिन्हें प्वांइट टू प्वाइंट लगाया गया है। किसी घटना की सूचना पर शहर में पांच मिनट व ग्रामीण क्षेत्र में अधिकतम 13 मिनट में पुलिस पहुंच जाती है। जनपद में इसका अच्छा रिजल्ट आ रहा है। जनपद में घटनाओं में काफी अंकुश लगा है और लोग भय मुक्त होकर रह रहे हैं। इस दौरान एएसपी सुरेंद्र नाथ तिवारी, सीओ, कोतवाल और यूपी 100 पुलिस के कर्मचारी मौजूद रहे।