फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूट बदलने से मायूस हुए स्वागत के लिए खड़े सपाई

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। खजांची नाथ को मकान की चाबी सौंपने झींझक के सरदारपुरवा जा रहे पूर्व सीएम अखिलेश यादव के स्वागत के लिए रायपुर से लेकर सिकंदरा तक जगह-जगह कार्यकर्ता खड़े थे। ऐन वक्त पर उनका रूट बदल गया जिससे सपाई मायूस होकर कार्यक्रम स्थल की ओर रवाना हुए।
विज्ञापन

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सीएम के सरदारपुर के जाने के लिए पहले रायपुर से अकबरपुर सिकंदरा होते हुए जाना था। इसके चलते सपा कार्यकर्ता जिले की सीमा रायपुर, रनियां, बारा जोड़, अकबरपुर व सिकंदरा में एकत्र हुए थे लेकिन सपा अध्यक्ष का रूट बदलने पर स्वागत के लिए खड़े कार्यकर्ता मायूस हो गए। रूट बदलने की जानकारी पर कार्यकर्ता अखिलेश की एक झलक के लिए सरदारपुरवा के लिए रवाना हो गए। संदलपुर प्रतिनिधि के अनुसार स्वागत करने के इंतजार में माला लिए बैठे सपा कार्यकर्ताओं की मालाएं अखिलेश के न आने से मुरझा गए। उनके रूट के मुताबिक सिकंदरा के बिरहाना मोड़ से संदलपुर होतेे हुए जाना था। इसकी जानकारी पर पार्टी के नेता पवन कटियार, कबीरुल हसन, नौसाद अहमद, रामनरेश यादव आदि फूलमाला लेकर संदलपुर चौराहे पर एकत्र हो इंतजार करने लगे। 2 बजे तक उनके न आने पर रूट बदल कर शिवली होते हुए झींझक पहुंचने की जानकारी कार्यकर्ताओं को मिली। इससे कार्यकर्ता वापस अपने घरों को चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें