फर्रुखाबाद। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत दो नगर पालिकाओं और एक नगर पंचायत में 391 लाभार्थियों का चयन किया गया है। जल्द ही आवेदकों के दस्तावेजों की दोबारा जांच होगी। जांच में हरीझंडी मिलने के साथ ही चयनित लोगों के खातों में आवास बनाने के लिए ढाई लाख रुपये ट्रांसफर करा दिए जाएंगे।
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) योजना के तहत जिला नगरीय विकास अभिकरण कार्यालय (डूडा) में करीब 30 हजार से ज्यादा लोगों ने आवेदन आफलाइन और आनलाइन किए थे। डूडा कार्यालय सूत्रों की मानें तो सदर पालिका में करीब 185, कायमगंज पालिका में 114 और नगर पंचायत कमालगंज में 91 लाभार्थियों का चयन
भागीदारी में किफायती आवास (एएचपी) के तहत किया गया है। इस योजना के तहत जिनके पास जगह है, उन्हें आवास बनाने के लिए ढाई लाख रुपये का अनुदान दिया जाएगा। इसमें केंद्र सरकार 1.50 लाख और राज्य सरकार एक लाख रुपये देगी। डूडा के कंप्यूटर ऑपरेटर शरद बाजपेई ने बताया कि प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना की
जांच स्टेटलिट् सिस्टम लिमिटेड कंपनी ने की है। इन्हीं लोगों ने एएचपी योजना के तहत 391 लाभार्थियों का चयन किया है। अब इस्नो फाउंटेन लि. कंपनी इन लाभार्थियों की दोबारा जांच करेगी। उस जांच में अगर यह लोग सही पाए जाते हैं तो डूडा उनके खाते में ढाई लाख की धनराशि बैंक के माध्यम से भिजवा देगी।
पीएम आवास की पूरी होगी आस
कायमगंज, सदर और कमालगंज में 391 लाभार्थी किए गए चयनित
दस्तावेजों की दोबारा जांच के बाद खातों में निर्माण राशि भेजी जाएगी
धीरज अग्निहोत्री