फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में हरदोई के किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
राजेपुर (फर्रुखाबाद)। इटावा बरेली हाईवे पर शुक्रवार दोपहर ट्रक ने लोडर में टक्कर मार दी। हादसे में लोडर सवार किसान की मौत हो गई व लोडर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हरदोई निवासी किसान भूसा बेचकर घर लौट रहा था। हादसे के बाद करीब एक घंटे तक हाईवे पर जाम लगा रहा। अन्य हादसों में कन्नौज के युवक सहित चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन



हरदोई जिले के अरवल थाना क्षेत्र के गांव भैंसी नगला निवासी भाष्कर उर्फ मोनू शुक्ला (30) पुत्र संतोष शुक्ला शुक्रवार को लोडर पर भूसा बेचने मसेनी चौराहे आए थे। लोडर गांव का अशोक कुमार (35) पुत्र हनुमंत चला रहा था। भूसा बेचकर दोपहर करीब एक बजे दोनों लोडर से घर लौट रहे थे। इटावा बरेली हाईवे जैनापुर ईंटभट्ठे के पास सामने से आ रहे ट्रक ने लोडर में टक्कर मार दी। इससे


लोडर सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को लोहिया अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने भाष्कर को मृत घोषित कर दिया। दुर्घटनाग्रस्त वाहन सड़क पर खडे़ होने से हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस ने जैनापुर और डबरी से कुछ वाहनों को डायवर्ड कर निकाला। पुलिस ने वाहनों को हटवाकर एक घंटे बाद जाम खुलवाया। सूचना मिलने पर भाष्कर के पांचालघाट निवासी साला संदीप परिजनों परिवार के साथ लोहिया अस्पताल पहुंचा और भाष्कर के परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने बताया कि भाष्कर के एक बेटी और एक बेटा है। इस समय पत्नी गर्भवती है।
विज्ञापन



नवाबगंज के गांव ठयोरिया निवासी रामशंकर यादव के घर पर कार्यक्रम था। शुक्रवार सुबह रामशंकर बाइक से सामान लेने मोहम्मदाबाद बाजार जा रहा था। बाइक बेटा प्रदीप चला रहा था। गांव सिरौली रोहिला के बीच बाइक ट्रक की चपेट में आ गई। इससे पिता पुत्र घायल हो गए। यूपी 100 पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेकर घायलों को सीएचसी मोहम्मदाबाद भेजा, जहां से दोनों को


लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। बाद में परिजन उन्हें निजी अस्पताल ले गए। इसी तरह कन्नौज के गांव सदारी नगला निवासी सुमित पुत्र शिवनंदन और उसके ममेरा भाई कैलाश पुत्र कृष्णपाल निवासी गांव जल्लापुर थाना जहानगंज पिकअप की चपेट में आकर जख्मी हो गए। सुमित की बहन की शादी होने वाली है, दोनों उसके कार्ड बांटने जा रहे थे। घायलों को एंबुलेंस से लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन



मार्ग दुर्घटना में हरदोई के किसान की मौत
मसेनी चौराहे से भूसा बेचकर लोडर से लौट रहा था घर
लोडर चालक गंभीर रूप से घायल, लोहिया अस्पताल में भर्ती
दो अन्य सड़क हादसों में कन्नौज के युवक सहित चार जख्मी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें