फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय नवमी पर पूजे गए आंवला के पेज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। कार्तिक शुक्ल नवमी अक्षय नवमी रविवार को भक्ति भाव के साथ मनाई गई। महिलाओं ने आंवला पेड़ के नीचे पूजा अर्चना की और परिवार के साथ पेड़ की छाया में भोजन किया। इसके बाद ब्राह्मणों को अन्न व दक्षिणा का दान किया।

रविवार को शीतला माता मंदिर में महिलाओं की भीड़ रही। यहां पर आंवला के पेड़ के नीचे भक्तों ने पूजा की। इसी प्रकार मोटे महादेवन मंदिर में भी आंवला के पेड़ के नीचे महिलाओं ने पूजन किया और बाद में भोजन भी ग्रहण किया। आंवला नवमी के पर्व पर लोगों ने आंवले का रस पानी में मिलाकर नहाया। ऐसा करने से आस पास की नकारात्मक ऊर्जा समाप्त हो जाती है। सकारात्मकता और पवित्रता में बढ़ोत्तरी होती है।
विज्ञापन


आंवले के पेड़ के नीचे झाड़ू से साफ -सफ ाई कर दूध, फू ल व धूप से पूजा की। इस मौके पर राजकुमारी शरन, रोली, उपासना, नीलम, तान्या, मानवीराज, राधिका आदि ने एक साथ पूजा कर भोजन ग्रहण किया।
विज्ञापन


इसी प्रकार डीएम आवास के सामने कंपनी बाग, आईटीआई रोड में अनिल विधायक कोठी परिसर, दुर्गा मंदिर, तांबेश्वर मंदिर, हरिहरगंज में आंवले के पेड़ के नीचे भक्तों ने पूजा अर्चना किया।

अक्षय नवमी पर पूजे गए आंवला के पेड़
परिवार के साथ किया भोजन, बांटी खुशियां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें