अमर उजाला ब्यूरो
औरास। खड़वल गांव में चोरों ने बंद पड़े दो घरों में सेंध लगाकर लाखों का माल पार कर दिया। चोरों ने तीसरे घर में भी चोरी का प्रयास किया लेकिन खटपट की आहट सुनकर उसकी नींद खुल गई। इससे चोर भाग निकले। पीड़ित ने सौ नंबर पर सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की।
खड़वल गांव निवासी प्यारेलाल, महेंद्र कुमार. शिवपाल परिवार सहित चंडीगढ़ में रहते हैं। रविवार रात चोरों ने बंद घरों को निशाना बनाया। प्यारेलाल व महेंद्र कुमार के घर में पीछे की दीवार में सेंध लगाकर चोर अंदर दाखिल हुए और कमरों के ताला तोड़कर बक्सों में रखा लाखों का माल पार कर दिया। उसके बाद चोरों लल्लू के घर में चोरी का प्रयास किया। लेकिन खटपट सुन पड़ोसी विकास की नींद खुल
गई। विकास के शोर मचाने पर चोर भाग निकले। विकास ने सौ नंबर पर सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। चोरी की जानकारी पर प्यारेलाल की विवाहिता बेटी मनोरमा गांव पहुंची और चंडीगढ़ में रह रहे पिता को चोरी की बात बताई। थानाध्यक्ष नारदमुनि सिंह ने बताया कि अभी कितना माल चोरी गया यह मकान मालिकों के आने के बाद ही पता चल सकेगा। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
सेंध लगाकर दो घरों में लाखों की चोरी
खड़वल गांव में हुईं वारदातें, दोनों घरों के मालिक चंडीगढ़ में रह रहे
तीसरे घर में भी लगाई सेंध, पड़ोसी के जागने पर भागे