फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपयों से भरा बैग मिला, बुजुर्ग को लौटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

उन्नाव। रुपयों से भरा बैग मिलने के बाद अक्सर लोगों की नीयत डोल जाती है। हालांकि रंगकर्मी जब्बार अकरम ने रुपयों से भरे बैग को उसके मालिक तक पहुंचाकर इमानदारी की नजीर पेश की है। मंगलवार शाम रंगकर्मी को उनकी दुकान के बाहर रुपयों से भरा बैग मिला था। जिसे उन्होंने बुधवार सुबह बुजुर्ग तक पहुंचा दिया। बैग मिलने की आस खो चुके बुजुर्ग को जब बैग मिला तो उनकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा।
विज्ञापन


बताते चलें कि कचहरी ओवरब्रिज के पास स्वराज आश्रम के इंचार्ज सुभाष चंद्र शुक्ला मंगलवार शाम अपना रुपयों से भरा बैग आश्रम के बाहर भूल गए थे। पास में ही काम करने वाले रंगकर्मी जब्बार अकरम को देर शाम बैग पड़ा मिला। जब उन्होंने बैग खोला तो उसमें बीस हजार रुपये व कुछ कागजात पड़े थे। बैग में पड़े एक कागज में फोन नंबर मिला। उन नंबरों पर फोन करने के बाद उन्हें बैग मालिक का पता मिला। जिस पर बुधवार सुबह उन्होंने बैग मालिक सुभाष चंद्र शुक्ला को बैग लौटा दिया। खोया हुआ बैग पाकर सुभाष खुशी से झूम उठे।
विज्ञापन



रुपयों भरा बैग मिला, बुजुर्ग को लौटाया
बैग में थे बीस हजार रुपये, दुकान पहुंचकर लौटाया बैग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें