फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

औरैया। फफूंद क्षेत्र के एक गांव में एक युवक ने महिला को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। महिला ने शिकायत करने की बात कही तो उसे पीटा। महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।

पीड़ित महिला ने थाना फफूंद में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसके पति ने उसे छोड़ दिया है। जीवन यापन करने के लिए वह घरों में काम करती है। वह कई महीनों से पड़ोस के गांव के एक घर में काम कर रही थी।
विज्ञापन


यहां पर मकान मालिक युवक ने शादी का झांसा देकर उससे संबंध बनाए। इस दौरान वह गर्भवती हो गई। महिला का आरोप है कि उसने युवक से शादी की बात की तो वह मारपीट करने लगा। बीती 14 जून को वह खेत में काम कर रही थी।

इसी दौरान पड़ोसी गांव का एक युवक वहां आ गया और गालीगलौज करने लगा। महिला ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की। महिला शिकायत करने की बात कहकर घर चली गई। युवक भी महिला के पीछे-पीछे उसके घर में घुस आया। उस समय घर पर उसके कोई नहीं था।
विज्ञापन


इसका फायदा उठाकर उसने महिला से दुष्कर्म किया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पीड़िता ने बताया कि आरोपी दबंग किस्म का है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

थानाध्यक्ष अनिल पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

- शिकायत करने पर दी जान से मारने की धमकी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें