फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान ने फांसी लगा जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
बेला (औरैया)। सहायल थानाक्षेत्र के गांव बारियारेमऊ में कर्ज में डूबे एक किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने जब फंदे से शव लटका देखा तो घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


सुबह परिजनों ने आननफानन में अंतिम संस्कार भी कर दिया। घटना की जानकारी पुलिस को भी नहीं दी गई है। परिजन फांसी लगाने का कारण बताने से कतरा रहे हैं।

सहायल के गांव बरियारेमऊ निवासी संजेश कुमार (33) पुत्र स्व. मंगली प्रसाद तीन भाई हैं। पैतृक पांच बीमा जमीन में से डेढ़ बीघा उसके नाम है। उसी के सहारे वह घर का खर्च चलाता था। उसकी पांच बेटियां प्रिया (10), गौरी (8), अलका (6), सीमा (5), रीना (3) हैं। कुछ वह परेशान चल रहा था।

शुक्रवार की रात उसने अपनी झोपड़ी में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब परिजनों ने देखा तो कोहराम मच गया। आननफानन में शव को फंदे से नीचे उतारा गया। सूचना पाकर ग्रामीणों की भी भीड़ जमा हो गई। सुबह ही परिजनों ने गांव में शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


वहीं ग्रामीणों ने घटना के बारे में बताया कि संजेश ने कुछ लोगों से कर्ज लिया था, जो समय से नहीं चुका पाया और आत्महत्या कर ली। उधर मृतक की पत्नी पुष्पा देवी ने कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया। रोते हुए सिर्फ इतना कह रही थी कि अब आगे क्या होगा। वहीं पुलिस घटना की जानकारी होने से इंकार कर रही है।
विज्ञापन


-परिजन कुछ भी बोलने से कतरा रहे, ग्रामीणों ने कहा कर्जदार था
-गांव में ही परिजनों ने कर दिया अंतिम संस्कार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें