फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैवानियत: पेट फाड़ कर 12 साल के मासूम की हत्या, सड़क पर बह रहा था खून, यहां मिला शव

Thu, 07 Mar 2019 06:57 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
घटना स्थल पर जमा भीड़ और जांच के लिए पहुंची पुलिस
विज्ञापन
फतेहपुर के धाता में एक मासूम की हत्या कर शव नहर किनारे फेंक दिया। हत्यारे ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। गुरुवार की दोपहर करीब 12 साल के बालक का शव देखकर ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। जिसने भी शव को देखा उसकी रूह कांप उठी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया।
विज्ञापन


मासूम का शव धाता थाना क्षेत्र के गोढ़वापर गांव के पास से मिला है। नहर पटरी रास्ते की ओर सुबह करीब छह बजे साइकिल से हॉकर मुंशी तिवारी जा रहे थे। उनकी नजर बालक के शव पर पड़ी। कुछ देर के लिए वह रुके तभी गांव की महिलाओं की आवाजाही चालू हो गई।  पहचान न होने पर शव को मुर्दाघर में रखवा दिया गया। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है। 
विज्ञापन

मासूम के शव को पहचानने की कोशिश करती महिलाएं
मुंशी ने ग्रामीणों के साथ पुलिस को शव पड़ा होने की सूचना दी। खागा सीओ अंशुमान मिश्रा, थानेदार हेमराज सरोज, फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मासूम का शव रोड और नहर पटरी के बीच पड़ा पाया। यहां ग्रामीण कूड़ा फेंका करते हैं। बालक के शव से थोड़ी दूर सड़क पर खून फैला मिला।

कयास लगाए कि आसपास ही बालक की हत्या की गई है। करीब आठ इंच के हिस्से में पेट फटा है। बालक के पेट की आंत बाहर निकली थी। पुलिस काे अंदेशा है कि हत्या कहीं और की गई है, शव यहां लाकर फेंक दिया गया। चेहरे व अन्य जगह चोट के निशान मिले हैं। मासूम ने स्वेटर, नीले रंग की शर्ट, भूरी जींस पहन रखी थी।

स्वेटर और शर्ट के रंग से किसी स्कूल का छात्र होने की आशंका जताई जा रही है। एसओ हेमराज सरोज ने बताया कि अज्ञात हत्यारोपी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। फोरेंसिक टीम ने रक्त के नमूने लिए हैं। पड़ोसी जिलों की पुलिस को गुमशुदा बालकों के परिजनों को सूचना देने के बारे में बताया गया है। जिले के सभी थानों में फोटो भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें