कोहरे के चलते श्रमशक्ति एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें साढ़े तीन से लेकर 9 घंटे की देरी से सेंट्रल पहुंची। इसकी वजह से स्टेशन पर यात्री काफी परेशान रहे।
स्टेशन के प्रतीक्षालय और प्लेटफार्मों में यात्रियों की खचाखच भीड़ देखी गई।
शनिवार को भी कोहरा का सितम जारी रहा। इसकी वजह से कालका मेल, स्वतंत्रता सेनानी समेत 12 गाड़ियां 7 से 9 घंटे देरी से सेंट्रल स्टेशन पहुंची।
उधर स्टेशन पर जमा यात्री नई तकनीकी और ट्रेनों की आधुनिक सिग्नल प्रणाली को कोसते नजर आए।
ये ट्रेनें रहीं लेट
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एक्सप्रेस 7 घंटे, स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस 7 घंटे, महानंदा एक्सप्रेस 9 घंटे, कालका मेल 5 घंटे, नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस 5 घंटे, तूफान आभा एक्सप्रेस 9 घंटे, उत्सर्ग एक्सप्रेस 3 घंटे आदि।