रेलवे ट्रैक पर मरम्मत का काम कराने की वजह से रेलवे ने निरस्त चल रहीं दस मेमू ट्रेनों और रायबरेली पैसेंजर का निरस्तीकरण 20 मई तक बढ़ा दिया है। लखनऊ से कानपुर आने वाली मेमू (64207, 64205, 64213, 64209), कानपुर से लखनऊ जाने वाली (64212, 64210, 64254, 64208), कानपुर-बाराबंकी मेमू (64235/64236), रायबरेली-कानपुर पैसेंजर (54211, 54212) 20 मई तक निरस्त रहेंगी।