बीती रात जब पूरा कानपुर कोहरे में चादर में लिपटा था, उसी दौरान शहर के नजदीक एक के पीछे एक कर तकरीबन 12 गाडियां आपस में टकराई। इस काल के गाल में समाने वाली ज्यादातर बड़ी गाड़ियां हैं। रात के समय घने कोहरे की वजह से गुजैनी से रामादेवी तक सड़क पर जगह-जगह गाड़ियों में भीषण टक्कर हुई है।
Trending Videos
विज्ञापन
कोहरे के चलते सही दिशा समझने में हुई चूक और हो गया हादसा
2 of 4
कानपुर के नजदीक भीषण सड़क हादसे में गाडियों के उड़े परखच्चे
- फोटो : अमर उजाला, कानपुर
वाहन सड़क की सही दिशा समझ नहीं पाए जिसके बाद दो ट्रक आमने सामने आ गए और जोर दार टक्कर मारने के बाद पलट गए। जैसे ही ट्रक पलटे की पीछे की तरफ से आ रहे तेज रफ़्तार के वाहन एक दूसरे में आपस में भिड़ गए। कुछ ही देर में जब तक लोग कुछ समझ पाते कि एक दर्जन वाहन आपस में बुरी तरह से भिड़ने के बाद छति ग्रस्त हो गए। इस बीच कई गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन
एक के पीछे एक कर गाड़ियां ठुकी
3 of 4
तेज रफ्तार में ट्रक के पीछे आकर घुसी गाड़ी
- फोटो : अमर उजाला, कानपुर
एक ही सड़क पर लाइन से हुए इन सड़क हादसों के चलते जाम लग गया। पुलिस मौके पर पहुंच कर गाड़ियां पास करवाती दिखाई दी।आने-जाने वालें यात्रियों का कहना था, रात को सड़कों पर दृश्यता शुन्य हो गई थी। जहां सफर कुल एक घंटे का था, कोहरे के चलते वही सफर तीन घंटे में पूरा हो रहा था।
हादसे में कार का बोनट बना कचूमर
- फोटो : अमर उजाला, कानपुर
नेशनल हाइवे 2 पर घंटो के हिसाब से कई किलोमीटर तक लंबा भीषण जाम लग गया जिससे कानपूर इटावा रुट में वाहनों की लंबी कतारें लग गई घटना के बाद पहुची पुलिस घायलों को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद सभी वाहनों को क्रेन की मदद से हटाने का प्रयास कर रही
वहीं कोहरे के कहर से रेल यातायात पर भी गहरा असर पड़ा है। रात दो बजे अचानक फैले गहरे कोहरे ने रेलों की रफ्तार की धीमा कर दिया। जब सिग्नल तक दिखना बंद हो गए तो कई ट्रेनों को रुकना पड़ा। ऐसे में यात्रियों को भी काफी दिक्कतें उठानी पड़ी हैं।