फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: प्लाट में जुआ खेल रहे 12 जुआरी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। सेन पश्चिम पारा थाना क्षेत्र के परसौली गांव के जंगल के पास प्लाॅट में जुआ खेल रहे 12 जुआरियों को पुलिस ने सोमवार सुबह दबिश देकर दबोच लिया। फड़ से करीब 62 हजार रुपये और ताश के पत्ते बरामद हुए। पुलिस ने परसौली के नजदीक स्थित प्लाॅट में दबिश दी। मौके पर नाैबस्ता राजीवनगर निवासी शानू, सचिन कश्यप, नौबस्ता लालपुर निवासी अर्पित यादव, गोपालनगर के देवेंद्र सिंह उर्फ मोंटी, नौबस्ता के ब्लॉक के अनिकेत गुप्ता, नौबस्ता के गुलाबनगर के प्रशांत तिवारी, बर्रा कर्रही के अंकित कुमार, गंगापुर काॅलोनी निवासी संजित पासवान, योगेंद्र विहार के अमन यादव, राहुल वर्मा, हंसपुरम के प्रत्युश दुबे, यशोदानगर कुंजविहार के रिषभ श्रीवास्तव जुआ खेलते मिले। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि जुआखाना शानू, सचिन कश्यप व अर्पित चलवा रहे थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें