इटावा। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षाएं कड़ी सुरक्षा एवं चाक-चौबंद व्यवस्था के बीच शनिवार को करवाई गई। प्रथम पाली में हाईस्कूल के गृहविज्ञान एवं इंटरमीडिएट के व्यावसायिक शिक्षा विषय की परीक्षा हुई। वहीं दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की रसायन विज्ञान की परीक्षा हुई। प्रथम पाली में 5474 पंजीकृत छात्रों के सापेक्ष 5116 परीक्षार्थी उपस्थित रहे और 383 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में 18,688 पंजीकृत छात्रों के सापेक्ष 17,512 परीक्षार्थी उपस्थित रहे और 1176 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दोनों पालियों में कुल 1559 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। राज्य पर्यवेक्षक एवं उपशिक्षा निदेशक राजू राणा, डीआईओएस मनोज कुमार, सचल दल प्रभारी डॉ. मुकेश यादव, पूरन सिंह पाल ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। (संवाद)