कानपुर। राहुल शुक्ला फोटो भी -------------------------- इस बार सावन मास में शहर के सभी प्रमुख शिवालयों में न मेले लगेंगे न भंडारे होंगे। संभावना मानी जा रही है कि मंदिरों के पट भी नहीं खुलेंगे। पर मंगलवार को जिला प्रशासन और शहर के सभी धार्मिक स्थलों के पुजारियों और महंतों के साथ बैठक में अंतिम निर्णय लिया जाएगा। बताते चलें कि इस बार श्रावण मास 6 जुलाई से प्रारंभ हो रहा है। श्रावण मास में शहर के आनंदेश्वर बाबा, पी रोड के बनखंडेश्वर, नवाबगंज के जागेश्वर सिद्धनाथ के सिद्ध नाथ बाबा के अलावा शिवराजपुर के खेरेश्वर मंदिर की काफी भक्तों में आस्था है। पूरे सावन भर यहां पर मेले और भंडारों के बड़े आयोजन होते हैं। पर कोरोनावायरस के चलते इस बार मंदिर समितियों और पुजारियों ने निर्णय लिया है कि न तो मंदिर में मेला लगेगा और न ही भंडारे का आयोजन किया जाएगा। ------------------------- एक भी भंडारा बुक नहीं किया जागेश्वर बाबा महादेव समिति के सरवराकार प्राण श्रीवास्तव का कहना है कि अभी तक एक भी भंडारे की बुकिंग नहीं की है। जबकि पिछले साल श्रावण माह से पहले ही सभी भंडारे बुक हो जाते हैं। मंदिर में पूरे सावन पर भंडारे चलते हैं इसमें पूरी सब्जी के अलावा फलाहार के भी चलते है। पर कोरोनावायरस के चलते इस बार एक भी बुकिंग नहीं की गई है और नहीं मिला लगेगा। ---------------------- मेले के अनुमति नहीं दी पी रोड स्थित बाबा वनखंडेश्वर महादेव मंदिर समिति के अध्यक्ष रमेश दीक्षित का कहना है कि अभी तक मेले की अनुमति नहीं दी है। कई झूले वाले आए पर उन्हें मना कर दिया है। कारण है कि मंगलवार को जिला प्रशासन के साथ बैठक होनी है उसमें अंतिम निर्णय लिया जाएगा कि मंदिर खोले जाएंगे कि नहीं। -------------------