पाटन। बिहार थानाक्षेत्र के एक गांव में संदिग्ध हालात में घर में आग लग गई। सामान जलने के साथ ही महिला भी चपेट में आ गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम को भेजा।
बिहार के गांव हाता निवासी महेंद्र कुमार के घर में देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में छप्पर में आग लग गई। थोड़ी ही देर में आग बेकाबू हो गई और रीतू (28) पत्नी महेंद्र को चपेट में ले लिया। आग की लपटें व महिला की चीख सुन ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया।
आग से सामान जलने के साथ ही महिला ने भी दम तोड़ दिया। घटना के समय पति मजदूरी के रुपये मांगने गया था। वहीं सास शिवप्यारी बाजार सब्जी लेने गई थी। रीतू का विवाह 5 फरवरी 2017 को हुआ था। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। एसओ डीपी सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम को भेजा है। अभी कोई आरोप नहीं है।
-पति मजदूरी लेने व सास सब्जी लेने गई थी बाजार
-बिहार थानाक्षेत्र के गांव हाता की घटना