फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप की चपेट में आकर सेवानिवृत फौजी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पाटन। बिहार थाना क्षेत्र के कपूरपुर के निकट पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार सेवानिवृत्त फौजी की मौत हो गई। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन छोड़ मौके से भाग निकला।
विज्ञापन



बिहार थानाक्षेत्र के कपूरपुर निवासी अमर बहादुर सिंह (40) पुत्र नरेंद्र बहादुर सिंह से सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद पाटन पोरई रेलवे क्रासिंग पर गेटमैन के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे। गुरुवार सुबह वह ड्यूटी पूरी करने के बाद घर जा रहे थे। मनिकापुर के निकट एक होटल में उन्होंने चाय पी। इस दौरान अपना झोला वह दुकान पर ही भूल गए। घर पहुंचने के बाद उन्हें जब झोले की याद आई तो वह उसे लेने दोबारा मनिकापुर जा रहे थे। कपूरपुर गांव के निकट बिहार से भगवंतनगर की ओर जा रहे तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे अमर बहादुर घायल हो गए। सिर में चोट आई थी।

पुलिस ने उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुमेरपुर पहुंचाया। यहां चिकित्सक राहुल वर्मा ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक अमर बहादुर सिंह की दो बेटिया हैं। जिनमें अजिता (18), निकिता (16) है। हादसे की सूचना पर पहुंची पत्नी रंजना सिंह का रो रो कर बुरा हाल हो गया। हादसे के बाद बवाल की आशंका पर एसडीएम बीघापुर प्रभु दयाल, नायब तहसीलदार रजनीश बाजपेई, थाना अध्यक्ष बिहार डीपी सिंह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आक्रोशित लोगों को शांत कराया व परिजनों को सांत्वना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


हेलमेट लगाए होते तो शायद बच जाती जान
पाटन। सेवानिवृत्त फौजी अमर बहादुर सिंह रोज हेलमेट पहनकर ही बाइक चलाते थे। गुरुवार को वह घर पहुंचने के बाद जब झोला लेने के लिए जाने लगे तो उन्होंने हेलमेट नहीं पहना था। घर से निकलते वक्त पत्नी रंजना सिंह ने हेलमेट पहनने के लिए कहा भी था। हालांकि कुछ दूरी पर जाने की बात कह वह बिना हेलमेट पहने ही घर से चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें