कंचौसी (औरैया)। रेलवे राज्य ब्रिज कार्पोरेशन और पीडब्ल्यूडी द्वारा संयुक्त रूप से बान तिराहे से लेकर नौगवां तिराहे तक बनाए जा रहे ओवर ब्रिज की लंबाई बढ़ा दी गई है। यह अब बान तिराहे से नौगवां तिराहे तक आठ सौ मीटर दोनों तरफ बनाया जाएगा।
शनिवार को ब्रिज कारपोरेशन के अधिकारियों और कर्मचारियों ने नहर पार नाप ली। साथ ही बीच में आ रहे मकानों का सर्वे भी किया। जिसमें उत्तर की तरफ नहर रोड तक व दक्षिण की तरफ मंगलपुर पुलिस चौकी तक खंभों पर पुल बनेगा। इसका निर्माण जनवरी माह से शुरू होने की संभावना है। ब्रिज कारपोरेशन के इंजीनियर बीपी सिंह ने बताया कि दिबियापुर में जाम की समस्या की वजह से पुल की लंबाई बढ़ाई जा रही है, जो दोनों तरफ आठ सौ मीटर होगी।