फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से गिरा छात्र, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। रायबरेली पैसेंजर से जा रहा युवक मगरवारा स्टेशन के निकट ट्रैक पर गिर गया। हादसे में युवक का पैर कट गया। अधिक खून बहने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने जेब से मिले आधार कार्ड से युवक की पहचान कर परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन



रायबरेली के वेला मेला गांव निवासी वैभव सिंह गौतम (23) पुत्र बृजेश सिंह कानपुर में रहकर पढ़ाई करता था। शनिवार शाम वह कानपुर से रायबरेली जा रहा था। मगरवारा रेलवे स्टेशन से दो सौ मीटर पहले वह ट्रेन से गिर गया। ट्रेन के पहिये की चपेट में आने से उसका दायां पैर कट गया। मौके पर मौजूद लोग जब तक उसे अस्पताल ले जाते तब तक उसकी मौत हो गई। जीआरपी ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन



- आधार कार्ड से पुलिस ने की पहचान, घर वालों को दी सूचना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें