फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधेड़ महिला पर ट्रक चढ़ाया, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
घाटमपुर (कानपुर)। क्षेत्र के गांव मोतीपुर (टड़वारा) में बीते बुधवार की रात भाग रहे ट्रक चालक ने अधेड़ महिला को कुचलकर मार डाला। मृतका के बेटे की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। जबकि, चालक को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

मोतीपुर (टड़वारा) गांव निवासी राजू बंजारा ने बताया कि बीती बुधवार कर रात उसकी भाभी भूरी देवी पत्नी फूलसिंह अपने घर पर थी। रात 10 बजे के आसपास गांव का ट्रक चालक जीवन उसके मकान में तमंचा लेकर कूदा। आहट सुनकर घर पर मौजूद भूरी देवी ने शोर मचाया। ट्रक चालक हड़बड़ाकर मकान से बाहर की ओर भागा। इसी बीच उसकी चप्पल और तमंचा वहीं छूट गया।
शोर सुनकर राजू की मां चमेली देवी (52) जग गईं और उसने बहू के घर से भाग रहे युवक का पीछा किया। आरोपी वहां से करीब दस मीटर की दूरी पर खड़े ट्रक को स्टार्ट करके भागने लगा, और सामने खड़ी चमेली देवी को कुचलकर मार डाला। ट्रक से उतरकर आरोपी अंधेरे में भागने लगा, तबतक वहां मोहल्ले के कुछ लोग आ गए और उन्होंने आरोपी को घेरकर पकड़ लिया। रात में ही यूपी 100 पुलिस को घटना की सूचना दी गई।
विज्ञापन

पुलिस आरोपी को कब्जे में लेकर कोतवाली आई। वहीं हादसा करने वाले ट्रक को भी कब्जे में ले लिया। जबकि, वृद्धा को कसबा स्थित सीएचसी पहुंचाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाल रवि श्रीवास्तव ने बताया कि मृतका के पुत्र की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें