फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग की जेब से पार किए 11 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
टप्पेबाजों ने बुजुर्ग की जेब से पार किए 11 हजार रुपये
विज्ञापन

बबेरू। नातिन की शादी के लिए सामान खरीदने आए वृद्ध के साथ बाइक सवारों ने टप्पेबाजी की तर्ज पर 11 हजार रुपये पार कर दिए। वह गश खाकर गिर गया। राहगीरों की मदद से उसे घर पहुंचाया गया।

कोतवाली क्षेत्र के हरदौली गांव निवासी छेदिया वर्मा (65) पुत्र गोला के नातिन की 4 जुलाई को शादी है। रविवार को वह खरीदारी करने बबेरू बाजार आया था। बांदा रोड स्थित एक दुकान में उसने कुछ सामान खरीदा। कमासिन रोड स्थित दूसरी दुकान जा रहा था तभी स्टेट बैंक के पास बाइक सवार दो युवक आए और सहानुभूति दिखाते हुए उसे अपनी बाइक पर बैठा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रास्ते में उसकी जेब से 11 हजार रुपये पार कर दिए। दुकान के पास छेदिया को बाइक से उतारकर दोनों युवक रफूचक्कर हो गए। सामान खरीदने के बाद बुजुर्ग ने जेब देखी तो रुपये गायब थे। बेहोश छेदिया को पानी की छींटे डालकर आसपास के लोगों ने होश में लाया और उसके घर पहुंचाया। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें