फर्रुखाबाद। स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर पालिका क्षेत्र में ठेके पर शौचालय बनाए जाएंगे। लाभार्थियों को शौचालय बनाए जाने के लिए शपथपत्र देना होगा। नगर पालिका प्रशासन ने शपथपत्र लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। कंपनियों को ई-टेंडर के माध्यम से निर्माण का ठेका दिया जाएगा।
नगर पालिका क्षेत्र में ठेका पर करीब 1860 शौचालयों को बनाए जाने की स्वच्छ भारत मिशन के प्रोजेक्ट मैनेजर ने रूपरेखा तैयार की थी। एक शौचालय की लागत 20 हजार होने के चलते ई-टेंडरिंग कर ठेके पर शौचालय बनवाने का खाका नगर पालिका प्रशासन ने तैयार किया था। जिलाधिकारी मोनिका रानी ने कहा था कि नगर
पालिकाओं और नगर पंचायतों में लाभार्थियों को तीन किस्तों में शौचालय बनवाने के लिए धनराशि मुहैया करवाई जाएगी। पहली व दूसरी किस्त 4000-4000 और तीसरी किस्त 12000 की दी जाएगी। सामुदायिक शौचालय टेंडर के माध्यम से बनेंगे। अब नगर पालिका प्रशासन का कहना है कि जो लाभार्थी शौचालय बनवाने का शपथपत्र
देंगे उनके शौचालय ठेके पर बनाए जाएंगे। इसके लिए नगर पालिका कर्मचारियों ने लाभार्थियों से शपथपत्र लेना शुरू कर दिया है। प्रोजेक्ट मैनेजर कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि अब तक 20 लाभार्थी शपथपत्र दे चुके हैं।
जिलाधिकारी मोनिका रानी का कहना है कि स्वच्छ भारत मिशन के शासनादेश में प्रावधान है कि लाभार्थी चाहे तो खुद शौचालय बनवाए। इसके लिए उसके खाते में तीन किस्तों में 20 हजार की धनराशि भेज दी जाएगी। अगर वह शौचालय ठेके पर बनवाना चाहते हैं तो उसे शपथपत्र देना होगा।
फर्रुखाबाद। स्वच्छ भारत मिशन के तहत बनने वाले शौचालयों के लिए तीन-चार कंपनियों ने नगर पालिका कार्यालय फर्रुखाबाद में पंजीकरण करा लिया है। जेई मुकेश जायसवाल ने बताया कि टाटा व जिंदल समेत चार कंपनियां शौचालय बनाने के लिए ई-टेंडर डालेंगी। एक-दो दिन में ई-टेंडरिंग प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।
ठेके पर बनेंगे शौचालय, देना होगा शपथपत्र
पालिका ने लाभार्थियों से शपथपत्र लेने किए शुरू
ई-टेंडर प्रक्रिया से कंपनियों को मिलेगा निर्माण का ठेका