फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल दुकानदार के घर लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। दुकान में आग लगने की घटना से अभी उबर नहीं पाए थे कि चोरी हो गई। गुरुवार दोपहर चोरों ने मेडिकल दुकानदार के बंद घर को निशाना बनाया। लाखों के जेवरात व रुपये पार कर ले गए। गृहस्वामी ने घटना की शिकायत पुलिस से की है।
विज्ञापन



कोतवाली के पीछे मेहंदी बाग भगवती टाकीज के पास संजय गंगवार उर्फ गांधी गुरुवार दोपहर रिश्तेदारी में समारोह में शामिल होने गए थे। घर बंद पड़ा था। किसी समय चोर शीशे के गेट का लाक तोड़कर घर मेें घुस गए। कमरों का ताला तोड़कर अलमारी से सोने के 3 हार, 4 चैन, 6 अंगूठी, बैंक आफ चेन्नई मार्का सोने की गिन्नी , 4

कंगन, पैंडल, 3 जोड़ी कुंडल, मंगलसूत्र, चांदी के 5 जोड़ी पायल, चांदी का गिलास, चांदी सिक्के व 12 हजार रुपये की नकदी, बेड, दीवान, अलमारियों से महंगी साड़ियां व कीमती कपड़े निकाल चोरी कर लग गए। रात करीब 10 बजे संजय गंगवार परिवार समेत लौट कर घर आए। घर का ताला खोला देखा अंदर कमरों के ताले टूटे पड़े थे।
विज्ञापन


संजय की पत्नी श्वेता की चीख निकल गई। पति ने घटना की सूचना मोहल्ले व अपने परिजनों को दी। रात में ही मंडी चौकी प्रभारी हरिओम त्रिपाठी मौके पर पहुंचे व घटनास्थल का निरीक्षण किया। कालोनी के लोगों व किराएदारों से भी घटना की जानकारी ली। गृहस्वामी संजय गंगवार ने रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर कोतवाली में दी है। घर पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कुछ माह पहले ही उनकी दुकान में भी आग लग गई थी। एक वर्ष के अंतराल में दो घटनाओं से परिजन बुरी तरह टूट गए हैं।
विज्ञापन


मेडिकल दुकानदार के घर लाखों की चोरी
समारोह में गए थे परिजन, मेन गेट का ताला खोलकर मकान में घुसे चोर
कुछ माह पूर्व पीड़ित की दुकान में आग लगने से हुआ था लाखों का नुकसान
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें